तीन की मौत से सनसनी,अन्य की तलाश जारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 4, 2024

तीन की मौत से सनसनी,अन्य की तलाश जारी

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश जिले में जहांगीरपुर के कपना नहर में बारातियों को लेकर जा रही एक ईको कार के पलटने से एक मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग लापता बताए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कार में सवार होकर आठ लोग बुलंदशहर के शेरपुर गांव से अलीगढ़ पिसावा शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के कपना नहर में ईको कार गिर गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर डीएम एसएससी सहित जिले के आलाधिकारी पहुंचे। वहीं इस दुर्घटना का यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है और सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad