दो लोगों को उतारा मौत के घाट,फैली दहशत! - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 12, 2024

दो लोगों को उतारा मौत के घाट,फैली दहशत!

  

गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के सहानी इलाके में गुरुवार देर रात दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला संपत्ति विवाद का है। पुलिस ने दोनों आरोपित अनुज और कुलदीप को पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक बुलंदशहर के औरंगाबाद निवासी नवीन और विकास गुरुवार की रात अपनी ससुराल सिहानी रोड आए हुए थे, दोनों रिश्ते में साढ़ू हैं। ससुराल में उनका संपत्ति को लेकर अपने साढ़ू अनूज चौधरी के साथ विवाद हो गया। इसी बीच अनुज ने अपने साथी कुलदीप के साथ मिलकर विकास और नवीन को गोली मार दी। पुलिस के अनुसार दोनों को घायल अवस्था में यशोदा अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान नवीन और विकास की मौत हो गई। इस संबंध में एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामला संपत्ति विवाद का लग रहा है,आरोपित अनुज चौधरी कुलदीप और अनुज के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad