9 किशोरियों के गायब होने से मचा हड़कंप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 18, 2024

9 किशोरियों के गायब होने से मचा हड़कंप

  

लखनऊ उत्तर प्रदेश अलीगंज स्थित श्री राम औद्योगिक अनाथालय से नव किशोरियों के गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सुबह गिनती के वक्त किशोरियों की संख्या कम मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर अलीगंज पुलिस छानबीन में जुट गई है। हालांकि दो किशोरियों को तलाश कर वापस अनाथालय को सुपुर्द किया गया है। वही सात किशोरियों की तलाश के लिए टीमें अलग-अलग जिलों में रवाना कर दी गई हैं। एसीपी अलीगंज बृज नारायण सिंह के मुताबिक सेक्टर ए स्थित श्री राम औद्योगिक अनाथालय प्रशासन ने शुक्रवार सुबह बच्चियों के गायब होने की सूचना दी थी। जांच में पता चला कि बाथरूम में लगे रोशनदान की ग्रिल हटाकर किशोरिया बाहर निकल गई। किशोरियों की तलाश के लिए टीम प्रयास कर रही है। बस और रेलवे स्टेशनों पर भी उनके बारे में अलर्ट कर दिया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad