विश्व ब्राह्मण दिवस पर गोष्ठी आयोजित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 2, 2025

विश्व ब्राह्मण दिवस पर गोष्ठी आयोजित

 

केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम व चाणक्य को किया याद

चन्दौली डीडीयू नगर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा जनपद इकाई चन्दौली के तत्वावधान में स्थानीय मैनाताली स्थित श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में कार्यकारी अध्यक्ष श्रीधर उपाध्याय की अध्यक्षता मे विश्व ब्राह्मण दिवस के अवसर पर भगवान परशुराम व चाणक्य के जीवन चरित्र विषयक गोष्ठी संपन्न हुयी। बताते चलें कि इसी दिन महान अर्थशास्त्री चाणक्य की भी जयंती मनाई जाती है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर हुआ। इसके पूर्व लोक कल्याणार्थ हवन पूजन किया गया जिसमें समस्त जीवों के स्वास्थ्य और समृद्धि हेतु कामना की गयी। उक्त अवसर पर वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन का चित्रण किया वहीं चाणक्य के पदचिन्हों पर चलकर जीवन को सार्थक रूप देने की बात कही। कहा कि भगवान परशुराम ने लोक कल्याण के निहितार्थ जहां परशु नामक अस्त्र का उपयोग किया वहीं चाणक्य ने विश्व के कल्याण हेतु सत्ता सहित विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर समाज को जीने की एक नई दिशा दी। चाणक्य को कौटिल्य और विष्णु गुप्त के नाम से भी जाना जाता है जिसने आजीवन वैभवता को त्याग एक छोटी कुटिया में जीवन व्यतीत कर समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया और कालांतर के लिए भी जीवन लक्ष्य को संचालित करने हेतु मनुष्य को अर्थशास्त्र जैसी पुस्तक की रचना कर उन्होंने जन कल्याण हेतु सृजनात्मक पहल की।विक्रम शीला में जन्मे चाणक्य को एक प्रोफेसर के रूप में ख्याति प्राप्त है जो दार्शनिक अर्थशास्त्री,शिक्षक और राजनीतिज्ञ के रूप में जाने जाते हैं।जिनका निधन पटना में हुआ । भगवान परशुराम व चाणक्य समाज में अपने कृतित्व के लिए हमेशा जाने जाएंगे। इस दौरान वक्ताओं ने संगठन के मजबूती को लेकर भी चर्चा की जिसमें सदस्यों की संख्या वृद्धि के साथ समाज के हितार्थ विभिन्न कार्य कर सहयोग करने के सुझाव दिए । जिससे समाज के गरीब असहाय व्यक्तियों का जीवन स्तर उपर उठ सके। मौके पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्रीधर उपाध्याय ने सभी  का आभार व्यक्त करते हुए पुरानी जिला कमेटी को भंग करने की घोषणा की । तत्पश्चात कार्यकारी अध्यक्ष के ही नेतृत्व में आगामी 22 जून को सायं छः बजे मंदिर प्रांगण में बैठक कर पदों पर मनोनयन करने पर सर्वसहमति बनी। मौके पर कैप्टन विनोद उपाध्याय, एन के मिश्रा , मदन गोपाल ओझा, रामेश्वर तिवारी, वीरेन्द्र द्विवेदी, अरूण द्विवेदी, भानू तिवारी, मदन ओझा, दुर्गेश पांडेय, नवीन पांडेय, विशेश्वर मिश्रा, आजाद दूबे, डा.श्याम नन्दन तिवारी, जितेन्द्र पांडेय, संतोष पांडेय, नन्द किशोर चतुर्वेदी, संतोष ओझा, राकेश तिवारी, सुरेंद्र पांडेय , ए के ओझा,संतोष तिवारी ,विष्णु कांत उपाध्याय,अमिताभ मिश्रा, सुधाकर द्विवेदी,विकास ओझा, चन्द्रशेखर तिवारी , वी एन तिवारी, दिनेश ओझा, गुप्तेश्वर पांडेय , राकेश पांडेय, बृजेश पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश तिवारी ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad