जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर आवश्यक तैयारी के दिए निर्देश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 3, 2025

जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर आवश्यक तैयारी के दिए निर्देश

चन्दौली धानापुर के मेढ़वा-नगवां सहित अन्य आस-पास गांवों का जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर द्वारा गंगा के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने बाढ़ संभावित इलाकों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने अधिकारियों को राहत सामग्री, जैसे कि भोजन, पानी और दवाइयां, उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad