मृत्यु भोज की जगह बांटा हेलमेट!दुर्घटना में हुई थी बेटे की मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 5, 2025

मृत्यु भोज की जगह बांटा हेलमेट!दुर्घटना में हुई थी बेटे की मौत

                             फोटो सांकेतिक 

मध्य प्रदेश, सड़क हादसे में दोपहिया वाहन चालकों की अधिकांश मौत हेलमेट न होने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से होती है। दुर्घटना में अपनों को खोने वाले कई लोग अब हादसे से सबक लेकर स्वयं हेलमेट पहनने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार ऐसी ही एक घटना खंडवा जिले के गोराड़िया में सरपंच के 22 वर्षीय बेटे आनंद की सड़क दुर्घटना के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हो गई। हेलमेट नहीं पहनने से कोई और हादसे का शिकार ना हो इसलिए परिवार ने अनुकरणीय पहल की और बेटे की तेरहवीं के कार्यक्रम में भोज न देते हुए लोगों को करीब 100 हेलमेट वितरित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad