विधायक ने नौका पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण,वितरण किया राहत सामग्री - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 5, 2025

विधायक ने नौका पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण,वितरण किया राहत सामग्री

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने मंगलवार को तहसीलदार सदर, लेखपाल सहित ग्राम प्रधान के साथ नौका पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बेटावर सुजाबाद, डोमरी का दौरा किया। रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन कीट ( आलू , चावल , आटा , प्यार , तेल , मसाला , लाई , बाल्टी) इत्यादि राहत सामग्री बांटा। भ्रमण के दौरान बनाए गए बाढ़ राहत शिविर पर बाढ़ प्रभावित लोगों के रहने की व्यवस्था तथा उनके स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ उनका इलाज तथा दवा वितरण करने तथा पशुओं के चारा तथा पशुओं में होने वाले बीमारियों का इलाज करने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।इस दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल , जिलाध्यक्ष युवा मानस कुमार सिंह , पार्षद शिव प्रकाश पटेल मल्लू, अभिमन्यु सिंह ,अशोक राणा, नागेंद्र पटेल, नत्थू पटेल, छोटेलाल पटेल, आदर्श पटेल, विकास पटेल ,राजकुमार वर्मा इत्यादि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad