एक दिन के लिए बनी पीएमश्री राजकीय अभिनव इण्टर कॉलेज की प्रिंसिपल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 26, 2025

एक दिन के लिए बनी पीएमश्री राजकीय अभिनव इण्टर कॉलेज की प्रिंसिपल

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।पीएमश्री राजकीय अभिनव इण्टर कॉलेज, जक्खिनी में कक्षा बारहवीं की छात्रा एंजल एक दिन के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य की भूमिका में रही। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है मिशन शक्ति। नवरात्रि के प्रथम दिवस से ही पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति योजना गतिमान है। इसी क्रम में शुक्रवार को एंजल को पुष्पगुच्छ प्रदान कर प्रधानाचार्य के रूप में इनका स्वागत किया गया। विद्यालय पठन - पाठन और अनुशासन सम्बन्धी सम्पूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन एंजल ने ही किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार यादव ने एक दिनी प्रिंसिपल से अपना पक्ष एवं प्रधानाचार्य के रूप में अपना विचार रखने को कहा। एंजल ने बताया कि हमारा विद्यालय राजकीय इण्टर कॉलेज होते हुए भी सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली से सम्बद्ध है। अतः यह सबसे अलग है। हमारे यहाँ विद्यार्थियों हेतु कम्प्यूटर लैब भी है जिसमें कुल 50 से ज्यादा कंप्यूटर हैं और नियमित कम्प्यूटर क्लासेज चलता हैं। इसके अलावा विद्यालय में कुल 5 स्मार्ट क्लास हैं जिसमें नियमित कक्षाओं का संचालन किया जाता है। हमारा परिसर  वाईफाई सुविधा से भी युक्त है। विद्यालय के पुस्तकालय में भी ढेर सारी पुस्तके हैं जिसमें कक्षावार हमें जाने का पढ़ने का अवसर प्राप्त होता है। प्रत्येक सप्ताह विद्यालय में शनिवार को बाल सभा का आयोजन किया जाता है। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होने के साथ साथ शिक्षाप्रद फ़िल्में भी दिखाई जाती हैं। करियर गाइडेंस कार्यक्रम के तहत सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों को निर्धारित तिथियों में महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं। खेल कूद के आयोजन होने से बच्चों का शारीरिक विकास भी होता है। इंडोर और आउटडोर दोनों तरह के खेल की व्यवस्था है।इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित था एवं एंजल की बात सुनकर सभी बहुत प्रसन्न थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad