रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी मिर्जामुराद। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने चित्रसेनपुर में मुन्ना पटेल की धर्मपत्नी सुनीता पटेल की आपसी विवाद को लेकर बीते दिनों निर्मम हत्या कर दी गई थी जिसकी सूचना पर मुन्ना पटेल के चित्रसेनपुर स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किये। परिवार वालों को न्याय दिलाने हेतु फोन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। इस दौरान साथ में जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल, प्रदेश सचिव सियाराम पटेल,ग्राम प्रधान रूपनारायण पटेल , रामप्रकाश पटेल, श्यामबली पटेल ,संजय पटेल सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment