वाराणसी राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020 में बच्चों की अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करने, उनके सर्वांगीण विकास, क्रॉस लर्निंग स्पेस, नए शैक्षिक तरीके को खोजना, छिपी हुई क्षमता का पता लगाने व प्रतिभा दिखाने हेतु मीना मंच के अंतर्गत प्रगति स्वाभिमान और सफलता की ओर 2 .0 "प्रगति 2026 बालउत्सव "का आयोजन वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर वाराणसी में 16 फरवरी 2026 को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया गया है मुख्य अतिथि उमेश कुमार शुक्ला उपनिदेशक/ प्राचार्य, डाइट सारनाथ वाराणसी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के संयोजक हेमंत राव ,सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) वाराणसी मंडल वाराणसी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत बड़े ही मनोहारी ढंग से प्रस्तुत किया गया। जेंडर संवेदीकरण के अंतर्गत एकांकी नाटक का भी प्रस्तुतीकरण बच्चों द्वारा किया गया ।मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए श्री शुक्ला ने कहा कि मीना मंच बालिकाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराता है, वर्तमान में मीना मंच से जुड़कर बच्चों में सकारात्मक परिवर्तन परिलक्षित हो रहे हैं ।कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा को प्रस्तुत करते हुए हेमंत राव सहायक शिक्षा निदेशक ने मंडल स्तर पर हो रहे प्रयासों की सराहना किया, साथ ही उपस्थित सभी शिक्षकों को जीवन कौशल की शिक्षा को प्रभावी ढंग से प्रदान करने हेतु आवाहन किया। अध्यक्षीय भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी अनुराग श्रीवास्तव जी द्वारा किया गया ।मंडली प्रतियोगिता हेतु वाराणसी व चंदौली से 11- 11 बच्चे व जौनपुर तथा गाज़ीपुर से 10-10 बच्चे क्रमशः विद्यालय स्तर, ब्लॉक स्तर व जनपद स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर आए थे। मंडल स्तर पर इन 42 बच्चों को पांच प्रकार की गतिविधियां जो जेंडर स्टीरियोटाइप, बॉडी इमेज ,बॉडी इमेज प्रमोटेड बाय मीडिया ,बॉडी टॉक व नेगेटिव बॉडी टॉक थीम पर आधारित है , में प्रतिभा कर 25 अंकों के में प्रतिभाग कर 25 अंकों के प्रति स्पर्धा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। परिणाम से प्राप्त सर्वश्रेष्ठ 10 स्थान के बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता लखनऊ हेतु भेंजा जाएगा ।इस प्रतियोगिता में गतिविधियों का आयोजन व निर्णायक की भूमिका मीना मंच के मास्टर ट्रेनर राजीव सिंह, श्रीमती परमा विश्वास ,रमेश सिंह, श्रीमती सुनीता ,दीक्षित श्रीमती रश्मि त्रिपाठी श्रीमती रत्नेश कुमारी के साथ ब्लाक नोडल, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा श्रीमती अमृता चौहान ने किया ।पांच चक्र की प्रतियोगिता के पश्चात अनंत ,नंदिनी ,सोनाली ,भारती व नैन्सी (सभी वाराणसी से),रजनी वर्मा अनन्या, साक्षी (सभी जौनपुर से) ,निधि यादव गाजीपुर कृपानंद चंदौली से क्रमशः 1 से 10 स्थान पर रहे । सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार के रूप में मेडल व सर्टिफिकेट आदि प्रदान किया गया । शेष बच्चों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिया गया । बच्चों के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों,मास्टर ट्रेनर नोडल टीचर को भी सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम को सहयोग करने में अमित पांडे, प्रबंधक वाराणसी पब्लिक स्कूल, राम पूजन पटेल, BEO विद्यापीठ ,यशवंत सिंह, अनीता यादव ,जेपी यादव, सुभाष यादव SRG गण चंदौली, त्रिलोकी शर्मा, डीसी, सीमा सिंह सविता अग्रहरि ,अलमुनाई - सदस्य वैष्णवी मिश्रा , अनिल तिवारी, राजेश, संजय गुप्ता,मोहनलाल, वासुदेव यादव आदि प्रमुख लोग रहे। कार्यक्रम का संचालन सी राजीव सिंह SRG /MT वाराणसी एवं अरविंद सिंह ने किया ।Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com



No comments:
Post a Comment