विद्यार्थियों ने नालंदा विश्वविद्यालय और ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 2, 2026

विद्यार्थियों ने नालंदा विश्वविद्यालय और ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के जख्खिनी स्थित राजकीय अभिनव इण्टर कॉलेज के 40 विद्यार्थियों ने 28 जनवरी से 1 फरवरी तक नालंदा एक्सपोजर विजिट पर गए। इस दौरान उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय, महाबोधि मंदिर, राजगीर के जू सफारी, नेचर सफारी, सूर्य कुंड और सरस्वती कुंड जैसे ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया।प्रधानाचार्य अशोक कुमार यादव ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। यात्रा प्रभारी सौरभ पाण्डेय ने बताया कि इस प्रकार की यात्राएं विद्यार्थियों को प्रायोगिक शिक्षा प्रदान करती हैं और उन्हें नए अनुभव प्राप्त करने का अवसर देती हैं।विद्यार्थियों ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का भ्रमण किया, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून 2024 को किया था। उन्होंने नालंदा खंडहर का भी भ्रमण किया, जो 5वीं शताब्दी ईस्वी में स्थापित प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष हैं। विद्यालय आगमन पर विद्यार्थियों का स्वागत प्रधानाचार्य अशोक कुमार यादव ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad