पूर्व प्रधान पर लगा सरकारी धन के दुरूपयोग का आरोप,जांच की उठी मांग - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 2, 2026

पूर्व प्रधान पर लगा सरकारी धन के दुरूपयोग का आरोप,जांच की उठी मांग

                     

शहाबगंज चंदौली क्षेत्र के भटरौल गांव में सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के आरोप का मामला सामने आने से चर्चाओं का बाजार गरम है। रिपोर्ट के अनुसार गांव के सतीश कुमार ने पूर्व प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में लिखित ज्ञापन सौंपा है। उनका आरोप है कि वर्ष 2018-19 के दौरान पूर्व प्रधान ने अपने परिवार की फर्म के माध्यम से सरकारी योजनाओं की धनराशि का गमन किया है। उनका कहना कि उस समय ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों का किसी अन्य फर्म में ना कार कर अपने पति के फर्म पर भुगतान किया गया। आरोप है कि बिना वास्तविक कार्य कराये अथवा मानकों की अनदेखी कर पारिवारिक फर्म के नाम पर सरकारी धन निकाला गया, जिसे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा है। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अभिलेखों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले की जानकारी होने के बाद गांव सहित क्षेत्र में इस प्रकरण की चर्चाएं तेजी से सुनी जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad