चकिया चन्दौली बिजली विभाग के बिजली बिल वसूली और उत्पीडन के खिलाफ जनवादी महिला समिति, किसान सभा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करते हुए मांग किया कि सौभाग्य योजना के तहत दिये गये कनेक्शन देते समय कहा गया कि बिजली मुफ्त में दी जायेगी, यह मोदी सरकार की योजना है, चुनावी घोषणा में भाजपा ने कहा कि 300 यूनिट बिजली सभी को फ्री दी जायेगी, गरीब जनता यह समझ रही थी कि योगी, मोदी जी बिजली फ्री दे रहे हैं, अब 10 वर्ष बाद हजारों का बिल लेकर बिजली विभाग गाँव-गाँव पहुँच रहा है, कनेक्शन काटे जा रहे हैं मुकदमा किया जा रहा है, दर्जनों गाँव अंधेरे में है। भाजपा सरकार की इस धोखाधड़ी के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है। इसलिए 1948 में बने कानून के तहत जनता को अधिकार दिया जाय, स्मार्ट मीटर लगाना बंद किया जाय, गरीबों का बिजली बिल माफ किया जाय, सभी बिजली
विभाग के संविदा कर्मियों को स्थाई किया जाये सहित छ: सूत्रीय मांगपत्र एस डी एम कार्यालय को सौंपा गया और गांधी पार्क में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की योगी-मोदी सरकार किसानों मजदूरों का हाड़ मांस निचोड़ने पर अमादा है चार लेबर कोड बिल ला करके देश के नौजवानों का भविष्य अमीरों के हवाले कर दिया है, बीज विधेयक,अमेरिका के साथ ट्रेड डील करके खेती किसानी में कम्पनियों का घुसपैठ करा दिया, ग्रमीण रोजगार गारन्टी योजना को समाप्त करके ग्रमीण मजदूरों का रोजगार छीन लिया गया, इन सभी जनता के मुद्दों को लेकर के बड़ा विरोध कार्यवाही मार्च में किया जायेगा। अन्त में 24 मार्च को दिल्ली में विशाल रैली किया जायेगा। सभा में शम्भूनाथ यादव, लालमनी विश्वकर्मा, राजेन्द्र यादव, महानन्द, चौथी पासवान, शिवमूरत, बड़े लाल, नन्दलाल, तीजा, निर्मला, विमला आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com


No comments:
Post a Comment