नकल कराने के आरोप पर छात्रों की पिटाई,छात्रों ने स्कूल के बाहर किया हंगामा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 21, 2026

नकल कराने के आरोप पर छात्रों की पिटाई,छात्रों ने स्कूल के बाहर किया हंगामा

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।पयागपुर स्थित एक इंटरमीडिएट कॉलेज में शुक्रवार को इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल के आरोप पर छात्रों की पिटाई का मामला सामने आया है। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज के कर्मचारियों और शिक्षकों ने उनकी पिटाई की और परीक्षा में गड़बड़ी छिपाने का प्रयास किया।घटना के बाद छात्रों ने पंचकोशी मार्ग पर हंगामा किया और स्कूल की मान्यता निरस्त कराने की मांग की। पीड़ित छात्रों ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने उनके साथ जबरन मारपीट की और परीक्षा में गड़बड़ी छिपाने का प्रयास किया। छात्रों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव तथा राजातालाब पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर जांच शुरू कर दी।एसीपी राजातालाब ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad