डीपीएस सीतापुर में कला प्रदर्शनी एवं पुष्प प्रदर्शनी का सफल आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 24, 2026

डीपीएस सीतापुर में कला प्रदर्शनी एवं पुष्प प्रदर्शनी का सफल आयोजन

 

रिपोर्ट -शैलेन्द्र यादव

सीतापुर: दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में कला प्रदर्शनी एवं पुष्प प्रदर्शनी “क्राफ्टी क्रिएशन एवं फ्लॉवर सिम्फनी 2.0” का भव्य आयोजन किया गया। यह कला प्रदर्शनी प्रधानाध्यापिका सविता सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में संपन्न हुई।इस आयोजन में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित आकर्षक चित्रकृतियाँ, सृजनात्मक हस्तशिल्प, विविध मॉडल तथा मनोहारी पुष्प सज्जाओं का प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, सौंदर्यबोध एवं परिश्रम का उत्कृष्ट परिचय दिया।प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” की अवधारणा का भी प्रभावशाली उपयोग किया। बच्चों ने अनुपयोगी एवं त्यागी गई वस्तुओं से आकर्षक एवं उपयोगी सामग्री तैयार कर अपनी रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का उद्घाटन पीवीसी, डीपीएस सीतापुर एवं अध्यक्षा, सीतापुर शिक्षा संस्थान तनुश्री मेहरोत्रा द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मकता के विकास को भी प्रोत्साहित करते हैं और बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।इस अवसर पर 

जनपद की प्रख्यात चिकित्सक डॉ. कमल बैजल तथा डॉ. सुमन मेहरोत्रा, सचिव, सीतापुर शिक्षा संस्थान भी उपस्थित रही।उन्होंने विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा एवं समर्पण की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही। साथ ही सीतापुर शिक्षा संस्थान के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना की।विद्यालय के प्रधानाचार्य आर. के. सिंह ने इस अवसर पर समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को इस सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा, सृजनात्मक सोच एवं कठोर परिश्रम का प्रमाण है तथा विद्यालय भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।समग्र रूप से यह कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक एवं आकर्षक रहा, जिसने उपस्थित सभी जनों को विद्यार्थियों की प्रतिभा से प्रभावित किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad