कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयरहाउस का हुआ मासिक निरीक्षण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 23, 2026

कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयरहाउस का हुआ मासिक निरीक्षण

 

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ निरीक्षण 

चन्दौली जिला निर्वाचन अधिकारी एवं प्रभारी जिलाधिकारी आर जगत साई ने फरवरी माह के निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में रखी गई मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनकी नियमित निगरानी और रिकॉर्डिंग की जाँच समय-समय पर की जाए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस परिसर की चौकसी में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।निरीक्षण के समय सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पीडी डीआरडीए और विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यगण भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संतोष जताया कि जिले में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad