रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत मंगलवार को संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र वाराणसी पर एक दिवसीय किसान मेला /कृषक ज्ञान संगोष्ठी का आयोजन उप कृषि निदेशक शोध शिवकुमार द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ो किसानों ने प्रतिभाग किया। मेले का उद्घाटन करते हुए श्रीमती पूनम मौर्या जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल बीमा यंत्रीकरण एवं पीएम किसान सम्मान निधि से किसानों को सशक्त बनाया जा रहा है प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन की फसलों के साथ-साथ बीज परीक्षण प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया गया। मेला में संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मंडल वाराणसी शैलेंद्र कुमार द्वारा कृषि विभाग की समस्त योजनाओं के साथ-साथ फार्मर रजिस्ट्री के बारे में किसानों को आगाह किया की आप जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री को पूर्ण कराए जिससे आप लोग पीएम किसान से लाभान्वित हो तथा समस्त कृषकों को कम से कम पांच पौधे लगाने का भी अनुरोध किया गया। अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ विपिन कुमार द्वारा धान की सीधी बुवाई के बारे में जानकारी दी गई, राष्ट्रीय बीज अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ एमo पीo यादव द्वारा उन्नतशील बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संस्थान की प्रतिबद्धता के साथ-साथ बीज प्रौद्योगिकी के उन्नत तकनीकी से किसानों को अवगत कराया की वाराणसी के वैज्ञानिक डॉक्टर राहुल सिंह द्वारा मशरूम की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए किसानों को आवाहन किए कि आप लोग इसकी खेती बड़े पैमाने पर कर अधिक से अधिक लाभ कमा सकते हैं। डॉक्टर पूजा सिंह द्वारा कृषकों को प्रेरित किया गया कि आप पशुपालन का कार्य करते हुए खेती का कार्य जारी रखें जिससे मृदा में जीवांश कार्बन की मात्रा बनी रहे।राष्ट्रीय बीज निगम के सहायक
महाप्रबंधक डॉक्टर योगेंद्र यादव ने बताया कि देश में अच्छे उन्नतशील बीज को संस्था द्वारा कैसे उत्पादित करके किसानों तक पहुंचाया जाता है। भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक यादव द्वारा मृदा स्वास्थ्य एवं जल संरक्षण योजना से संबंधित खेत तालाब योजना तथा भूमि सुधार योजना के बारे में कृषकों को विस्तृत जानकारी दी गई,मेले में विभिन्न सरकारी एवं निजी फर्मो द्वारा कृषि प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें सन इंडिया रोहनिया को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, इसी के साथ कृषि से संबंधित प्रगतिशील कृषकों को भी सम्मानित किया गया। उप कृषि निदेशक शोध द्वारा आए हुए समस्त कृषकों का आभार व्यक्त किया गया एवं अपने केंद्र पर आयोजित प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन के विषय में विस्तृत चर्चा एवं नए बीज तकनीकी से संबंधित जानकारी दी गई। मेले का संचालन डॉ0 दुर्गेश सिंह द्वारा किया गया एवं किसान मेला में विनोद सोनकर, प्रक्षेत्र अधीक्षक सुनील कुमार, वनस्पति प्रभारी के साथ-साथ अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment