चन्दौली चकिया स्थित ग्रीन गार्डन पैलेस, लतीफ शाह रोड पर मंगलवार दोपहर 2 बजे आम आदमी पार्टी द्वारा एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक एवं सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी से दिल्ली की किराड़ी विधानसभा के चार बार के लगातार विधायक अनिल झा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी चंदौली के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस अवसर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में व्यापक चर्चा की गई तथा कई नए साथियों को आम आदमी पार्टी की विचारधारा से जोड़ते हुए सदस्यता दिलाई गई।विधायक अनिल झा जी ने चकिया विधानसभा क्षेत्र के पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ताओं से भी विस्तार से मुलाकात की। इस दौरान चकिया विधानसभा अध्यक्ष राजेश द्विवेदी (उर्फ़ मूनू) सहित कई वरिष्ठ साथी उपस्थित रहे। विधायक अनिल झा जी ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं, जो निरंतर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाते हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धरमू बनवासी, रामबच्चन बनवासी, हाजी शमशाद, फहीम, प्रेम चौहान, सुमित चौहान, मजनू चौहान, जमुना सिंह यादव (उपाध्यक्ष, चकिया), खालिद भाई (उपाध्यक्ष, चकिया विधानसभा), डॉ. प्रकाश (चकिया विधानसभा), दिनेश पटेल (प्रदेश सचिव), यमुना यादव, सतीश बनवासी, श्रीपती बनवासी, छांगुर, अनिल, गुड्डू, नरेश, बंशी बनवासी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इसके साथ ही मड़िया, पड़ाव स्थित वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिजवान अहमद जी की भूमिका एवं सक्रिय सहभागिता भी संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम में जिले व विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने का संदेश दिया।
विधायक अनिल झा जी ने उपस्थित सभी साथियों को आगामी 7 फरवरी को सांसद संजय सिंह जी के नेतृत्व में आयोजित होने वाली पदयात्रा में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ को मजबूती देने, समाज के हर वर्ग को जोड़ने और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने का अभियान है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया कि यह प्रयास केवल एक मजबूरी नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों को बेहतर शासन व्यवस्था, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति का विकल्प दिया जा सकता है।
कार्यक्रम में विधायक अनिल झा जी ने आम आदमी पार्टी की नीतियों और कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे पार्टी ने बहुत कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में बदलाव लाने का जज़्बा है और यही कारण है कि देशभर में लोग इससे जुड़ रहे हैं।
उन्होंने यह विश्वास भी दिलाया कि सकारात्मक परिवर्तन संभव है और केवल एक मजबूत जन-लहर की आवश्यकता है। पार्टी के कार्यकर्ताओं का अनुशासित व्यवहार, जनता के प्रति संवेदनशीलता और सेवा-भाव ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम के दौरान मीडिया द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देते हुए विधायक अनिल झा जी ने शिक्षा, सामाजिक समरसता तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का स्पष्ट पक्ष रखा और कहा कि आम आदमी पार्टी देश में एक बेहतर, ईमानदार और जवाबदेह व्यवस्था स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
समारोह के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी पदयात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


No comments:
Post a Comment