आम हड़ताल के सम्बन्ध में हुई चर्चा, लिया गया निर्णय - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 3, 2026

आम हड़ताल के सम्बन्ध में हुई चर्चा, लिया गया निर्णय

चन्दौली शहाबगंज उत्तर प्रदेश किसान सभा एवं खेत मजदूर यूनियन की एक बैठक ग्राम एकौना में हुई जिसमें 12 फरवरी को होने वाली आम हड़ताल के संदर्भ में विस्तृत चर्चा हुई। मनरेगा की बहाली, चार मजदूर  कोड की वापसी और बिजली विधेयक वापसी तथा स्मार्ट मीटर और प्रीपेड मीटर लगाना बंद करने कर्ज मुक्ति, एसपी की गारंटी और किसान मजदूरों के सवालों को लेकर 12 फरवरी को होने वाले देशव्यापी हड़ताल के लिए 5 से 10 फरवरी तक गांव गांव जत्था निकालना पर्ची बांटने व 12 फरवरी को चकिया में विशाल सभाकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बदरूद्वजा अंसारी और रामधर प्रधान ने किया। बैठक को जिला मंत्री लालचंद सिंह एडवोकेट ने संबोधित किया।बैठक में स्वामीनाथ,नंदलाल राम, बडेलाल, पंचूराम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad