लालतापुर में दो दिवसीय ‘बाल महोत्सव’ का हुआ समापन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 28, 2026

लालतापुर में दो दिवसीय ‘बाल महोत्सव’ का हुआ समापन

 

चन्दौली नौगढ़ तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम्या संस्थान द्वारा संचालित चिराग केन्द्र लालतापुर परिसर में आयोजित दो दिवसीय ‘बाल महोत्सव’ के दूसरे दिन नामेन्द्र कुमार रावत, पुलिस क्षेत्राधिकारी नौगढ़ ने बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता की। उन्होंने जूनियर व प्राइमरी वर्ग के बालक/बालिकाओं की कबड्डी खेल प्रतियोगिताओं तथा रस्सा-कस्सी जैसे रोचक खेल का आनन्द लिया एवं स्थानीय खेलों के प्रोत्साहन हेतु संस्था के प्रयासों की भरपूर सराहना की। पुलिस थाना पर स्थापित ‘मिशन शक्ति केन्द्र’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अक्सर यह देखा गया है कि विभिन्न कारणों से पीड़ित महिलाओं की काउन्सलिंग एवं बातचीत से ही कुछ घरेलू विवादों का निपटारा किया जा सकता है जिसके लिए यह केन्द्र स्थापित किया गया है। उन्होनें बच्चों से पूरे लगन से पढ़ाई करने एवं शिक्षकों के बताये मार्ग पर चलने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता राम जियावन यादव की सहभागिता रही। उन्होंने कहा कि पैसे के अभाव में कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए, इसके लिए उनका भी सहयोग रहेगा । समाजसेवी अनिल यदुवंशी ने भी बच्चों को खेल के साथ साथ पढ़ाई पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है पियेगा वही 

दहाड़ेगा। पूर्व प्रधान बसौली नन्दू राम ने भी बच्चों के साथ साथ अभिभावकों से अपील किया कि आप लोग एक रोटी कम खाइए मगर अपने बच्चों को खूब पढ़ाइये। इसके साथ ही गाँव के गणमान्य व्यक्तियों में विजय मौर्या, पूर्व प्रधान राजाराम यादव, रामबचन, रामचंदर, रामटहल, लालबर्ती सहित दर्जनों लोगों की भागीदारी रही। सभी ने बच्चों की शिक्षा के लिए जोर दिया। बाल महोत्सव में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी बच्चों को विजेता एवं उपविजेता के रूप में प्रथम व् द्वितीय पुरस्कार उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दिया गया। पुरस्कार पाकर बच्चे हर्षित हुए एवं भविष्य में और अच्छे प्रदर्शन के लिए उनको प्रोत्साहन मिला। पुरस्कार वितरण के पश्चात संस्था निदेशक बिन्दु सिंह द्वारा उपस्थित अतिथियों, स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, अभिभावकों, भोजन बनाने वाली टीम, बच्चों एवं संस्था टीम सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का संचालन परमहंस यादव व अजय प्रताप कोल ने संयुक्त रूप से किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad