होली के पावन पर्व पर उज्ज्वला परिवारों को निःशुल्क रिफिल की सौगात - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 28, 2026

होली के पावन पर्व पर उज्ज्वला परिवारों को निःशुल्क रिफिल की सौगात

चन्दौली मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने लोक भवन सभागार लखनऊ में होली के अवसर पर 1.86 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को ₹1,500 करोड़ से अधिक की गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का हस्तांतरण किया है।यह राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेजी गई है।

उक्त की दृष्टिगत जनपद चंदौली के कृषि विज्ञान केंद्र में स्थानीय प्रतिनिधि के माध्यम से भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर उज्जवला गैस सिलेंडर के लाभार्थियों को लगभग 50 महिलाओं को निशुल्क सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी वितरण का प्रतीक चिन्ह देकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

इसी प्रकार जनपद में कुल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत जारी गैस कनेक्शन की संख्या-195905 जिनकों लाभ मिला । इस अवसर पर सम्बन्धित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad