रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देशन एवं पर्यावरण विद अनिल कुमार सिंह के अगुवाई में शुक्रवार को अखरी स्थित बीएनएस महिला महाविद्यालय में प्रबंधक संदीप सिंह की अध्यक्षता में काशी स्वच्छता मिशन के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जन जागरूकता गोष्ठी तथा रैली एवं पौधारोपण का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह ने गोष्ठी के दौरान महाविद्यालय के छात्राओं को वायु जल एवं ध्वनि प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। पर्यावरण विद अनिल कुमार सिंह ने स्वच्छता एवं पर्यावरण का शपथ दिलाया और उन्होंने बताया कि वाराणसी सहित पूरे प्रदेश में प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। यदि समय रहते इसके प्रति सजग नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए समाज के प्रत्येक वर्ग को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी होगी। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण जन जागरूकता रैली निकाली गयी और महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक आशुतोष विश्वकर्मा सहित महाविद्यालय के छात्राएं एवं अध्यापक गण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment