आवास पर पहुंचकर पार्टी के पदाधिकारियों ने मौन होकर किया शोक व्यक्त,दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मिल्कीचक निवासी किसान सभा वाराणसी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वाराणसी जिला के मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड राम गोपाल पटेल 90 वर्ष का गुरुवार की भोर में लगभग 3 बजे निधन हो गया। जिससे पार्टी में शोक की लहर दौड़ गयी। निधन की सूचना मिलने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने मिल्की चक स्थित उनके आवास पहुंच कर उनके आत्मा की शांति के लिए मौन होकर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दिया।संयुक्त मंत्री किसान सभा वाराणसी डॉ शिवशंकर शास्त्री ने कहा कि रामगोपाल पटेल के निधन होने से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जो अपूर्णीय क्षति हुई है उसकी पूर्ति करना निकट भविष्य में संभव नहीं है। रामगोपाल का हरिशचंद्र घाट पर मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र बृजराज पटेल ने दी।शवयात्रा में जिला मंत्री अनिल कुमार सिंह, पूर्व जिला मंत्री नंदलाल पटेल ,डॉ शिव शंकर शास्त्री, कामरेड दूधनाथ, रामचंद्र शास्त्री, सागर प्रसाद सिंह, श्यामा प्रसाद, कुंदन पटेल, माता प्रसाद सहित पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण तथा क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment