अलग-अलग सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 5, 2026

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनसराय पुलिस चौकी अंतर्गत शहावाबाद स्थित एक्सिस बैंक के पास जीटी रोड पर हुए एक्सीडेंट के दौरान बसंत पट्टी निवासी दीवान चौहान 35 वर्षीय बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उक्त घायल युवक को मोहनसराय स्थित हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इसके अलावा अखरी बाईपास स्थित हाईवे पर बुधवार की दोपहर में ऑफिस जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मोहन सराय निवासी बाइक सवार नवनीत श्रीवास्तव 30 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया।







No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad