रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो सवार 10 वर्षीय अभय यादव इकलौते बेटे की मौत हो गई और मां अनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गंगापुर चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने घटना के बारे में जानकारी लेते हुए ऑटो सहित चालक को अपने कब्जे में ले लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार लंका थाना क्षेत्र के मलहिया निवासी प्रभु नारायण यादव का पुत्र अभय यादव अपनी मां अनिता के साथ मोहनसराय से ऑटो पर सवार होकर लोहता थाना क्षेत्र के सरवनपुर गांव अपने नाना काशीनाथ यादव के घर जा रहा था, उसी दौरान गंगापुर के पास ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने अभय यादव को मृत घोषित कर दिया।वहीं उनकी मां अनिता की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में चल रहा है।हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा गया।पुलिस ने मृतक अभय यादव के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के तहरीर पर ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

No comments:
Post a Comment