आईआईवीआर ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए दो समझौतों पर किया हस्ताक्षर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 6, 2026

आईआईवीआर ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए दो समझौतों पर किया हस्ताक्षर

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के शाहंशाहपुर स्थित आईसीएआर-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) ने किसानों की आय बढ़ाने और सब्जी क्षेत्र के विकास के लिए दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। पहला समझौता एसआरजीपी एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुआ है, जिसमें संस्थान की 20 उन्नत सब्जी किस्मों के व्यावसायीकरण और बीज उत्पादन के लिए लाइसेंस प्रदान किया गया है।दूसरा समझौता कर्मयोगी ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुआ है, जिसमें स्मार्ट सब्जी उत्पादन और किसान समूहीकरण को बढ़ावा देने के लिए सहयोग किया जाएगा। इस समझौते के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों का उपयोग करके उत्पादन से लेकर विपणन तक समेकित सहयोग प्रदान किया जाएगा।आईआईवीआर के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि इन समझौतों से संस्थान की उन्नत सब्जी किस्में व्यापक स्तर पर किसानों तक पहुंच सकेंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सहयोगात्मक प्रयास सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में नई संभावनाओं को जन्म देंगे और देश के किसानों को इसका व्यापक लाभ प्राप्त होगा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad