चन्दौली जनपद में “संकल्प से सिद्धि:सुरक्षा–सुशासन–समृद्धि”थीम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के छठवें दिन विकास खण्ड सदर के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख सदर संजय कुमार सिंह द्वारा किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को सीधे लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया। ब्लाक प्रमुख ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को लाभान्वित कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लाभार्थियों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्राप्त हुआ है।
पशुपालन विभाग की ओर से राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत युवाओं एवं पशुपालकों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से “मैत्री प्रशिक्षण” के लिए चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पशु पालन विभाग द्वारा लोगों को जागृत किया गया कि पशु स्वास्थ्य सेवाओं एवं देखभाल से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे अपने गांव एवं क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित कर सकें। ब्लाक प्रमुख ने बताया कि इससे न केवल पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चलाई जा रही हैं। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे योजनाओं का सही उपयोग करें और अन्य पात्र लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने संबंधित अधिकारीगण से कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर लाभ मिले, इसके लिए सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है।
कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। योजना के लाभार्थियों ने अपने प्रमाण पत्र प्राप्त कर हर्ष व्यक्त किया, वहीं प्रशिक्षण के लिए चयनित युवाओं ने इसे अपने भविष्य के लिए एक नई शुरुआत बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रमुख व अधिकारियों ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की ऐसी योजनाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही हैं। इस प्रकार “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम न केवल विकास की झलक प्रस्तुत कर रहा है, बल्कि लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

No comments:
Post a Comment