प्रकृति संरक्षण एवं गौ संरक्षण हेतु कार्य का सौभाग्य मिलना जीवन का सबसे बड़ा पुनीत कार्य- नरेन्द्र यादव - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 8, 2026

प्रकृति संरक्षण एवं गौ संरक्षण हेतु कार्य का सौभाग्य मिलना जीवन का सबसे बड़ा पुनीत कार्य- नरेन्द्र यादव

 

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर प्रबोधिनी फाउण्डेशन के तत्वावधान में सम्मान समारोह एवं वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ  यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास जी के सानिध्य में हुआ।प्रकृति संरक्षण हेतु अनोखा एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली दर्जनों महिलाओं को सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि फीट इण्डिया के ब्राण्ड एम्बेसडर वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी नरेन्द्र यादव ने अंग वस्त्र एवं फलदार पौधा प्रदान कर सम्मानित किया एवं 101 औषधि आधारित पौध रोपण राधामोहन जी गौशाला चौमुहा के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फीट इण्डिया के ब्राण्ड एम्बेसडर नरेन्द्र यादव ने कहा कि  प्रकृति संरक्षण एवं गौ संरक्षण हेतु कार्य का सौभाग्य मिलना जीवन का सबसे बड़ा एवं पुनीत कार्य है। वृक्ष धरा का आभूषण है - दूर करता प्रदूषण है एवं हरा वृंदावन - स्वस्थ वृंदावन के श्लोगन का संकल्प लेकर बृहद औषधिय आधारित फलदार पौध रोपण फीट इण्डिया प्रबोधिनी फाउण्डेशन के तत्वावधान में पौधे संरक्षण की व्यवस्था के साथ लगायेगा।

 यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास जी ने समरोह को संबोधित करते हुये कहा कि मातृशक्ति ही धरती माता और गौ माता का संरक्षण कर सकती है। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प महाराज जय कृष्ण दास जी ने दिलवाया जिसमें पहले चरण में पोलीथीन मुक्त हेतु सृजनात्मक अभियान चलाने एवं एक लाख औषधीय आधारित पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। सम्मान समारोह की मुख्य वक्ता राष्ट्रीय भागवत कथा वाचक भारती दीदी महाशोभा जी , अध्यक्षता  डा. राजवीर सिंह, संचालन विनय शंकर राय "मुन्ना", एवं धन्यवाद ज्ञापन नरेन्द्र शर्मा जिला अध्यक्ष यमुना रक्षक दल ने किया तथा यमुना रक्षक दल महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनी सिसोदिया, एडवोकेट शिवपूजन सिंह, प्रबोधिनी फाउण्डेशन के समन्वयक वेदान्त राय, डा आर एन सिंह, मालती दीक्षित, राधा बल्लभ शर्मा इत्यादि ने प्रमुखता से विचार व्यक्त किया । सम्मान समारोह में  पर्यावरण संरक्षण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राष्ट्रीय भागवत कथा वाचक भारती दीदी महाशोभा जी, मोना सिसोदिया , मालती दीक्षित,श्रीमती विमलेश देवी, श्रीमती रामवती, शीला देवी, श्रीमती भगवान देवी, श्रीमती राजेश्री, ओमवती, पूरन देवी, राधा सेनी, जानकी सेनी , सरोज देवी सहित कुल दर्जनों ब्रज गोपियों को अंगवस्त्र एवं औषधि पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad