11अप्रैल को एआईकेएस का मनेगा स्थापना दिवस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 5, 2026

11अप्रैल को एआईकेएस का मनेगा स्थापना दिवस

 

चन्दौली उत्तर प्रदेश किसान सभा एआईकेएस की बैठक हुई है जिसमें एआईकेएस का स्थापना दिवस 11 अप्रैल को पूरे देश भर में मनाने के आह्वान के साथ ही जिले में भी कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।जिसके अनुसार चंदौली जनपद की जिला किसान सभा बैठक कर हर गांव कमेटियों में किसान सभा का झंडा फहराने, किसानों के साथ केंद्र सरकार द्वारा भारत अमेरिका ट्रेड डील को रद्द करने, एम एस पी की गारंटी करने, बिजली का निजीकरण बंद करने,स्मार्ट मीटर पर प्रतिबंध लगाने, 200 यूनिट घरेलू बिजली फ्री करने, मनरेगा की बहाली और बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने आदि सवालों को लेकर हर गांव में झंडा फहराकर सरकार की किसान विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेगी और पूरे 1 वर्ष तक किसान सभा के 90 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम करेगी और किसानों को  संगठित कर आंदोलन करेगी।बैठक में जिला अध्यक्ष परमानंद सिंह और जिला मंत्री लालचंद सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष शंभू नाथ, संयुक्त मंत्री राजेंद्र यादव, स्वामीनाथ, बदरूद्वजा अंसारी,  भृगूनाथ ,बडेलाल, नंदलाल, गौरी शंकर,राजेंद्र यादव,रामनिवास पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad