चन्दौली किसान विकास मंच के तत्वावधान में किसान विकास मंच द्वारा आंधी पानी भरे मौसम के बीच बरहनी ब्लॉक अंतर्गत अदसड़ गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया।किसानों ने सरकार के द्वारा खेती किसानी की उपेक्षा किये जाने का आरोप लगाया और गंभीर विचार विमर्श किया गया।वक्ता विद्याभूषण राय ने कहा कि सरकार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के दबाव में आ गयी है। कंपनियां खेती और खेत पर अपना अधिकार चाहती हैं और सरकार कंपनियों की सेवा प्रमुखता से कर रही है। बिजली का निजीकरण इसका ज्वलंत उदाहरण है।किसान विकास मंच के नेता राजेश पांडेय ने कहा कि गेहूं का बाजार रेट काफी नीचे है इसलिए सरकार को चाहिए कि हर न्याय पंचायत में कम से कम तीन गेहूं खरीद सेंटर खोले ताकि किसानों को उचित कीमत मिल सके।बुजुर्ग नेता जमुना सिंह ने कहा कि भारत सरकार अमेरिका से डील कर किसानों को और आमजन को संकट में डाल चुकी है।संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने कहा कि अमेरिकी साम्राज्य का मुकाबला भारत के किसान मजदूर और नौजवान ही कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में सुजीत कुमार सिंह सोनू, अरुण सिंह, रणविजय सिंह, हरिनारायण गुप्ता, सतीश गुप्ता,इकराम अली,बिमल सिंह सत्यम सिंह, अनिल पांडेय, कामेश्वर सिंह इत्यादि लोग मौजूद थे।अध्यक्षता जमुना सिंह ने किया और संचालन राम अवध सिंह ने किया।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment