रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के पयागपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश सिंह की देखरेख में सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव 2026 'उड़ान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वय रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल व एमएलसी धर्मेंद्र राय तथा विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव व खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव व राम पूजन पटेल,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, महामंत्री रविंद्र नाथ यादव तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.महेंद्र सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सेवानिवृत सहायक अध्यापक सुशील कुमार सिंह को माल्यार्पण व अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साह वर्धन कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम करने से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा निकल कर बाहर आती है। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश सिंह एवं नंदलाल यादव व सकल नारायण सिंह ने अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने ज्ञान और महती की सभा एवं स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ग्राम प्रधान अल्पना पांडेय व विजय पांडेय ने अभिभावकों को अंगवस्त्र के साथ माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन दिव्या सिंह व धन्यवाद ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से घनश्याम सिंह, रवि शंकर शर्मा, अभिलाष श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार यादव, प्रशांत गिरी, अरविंद सिंह भाई जी सहित सभी अध्यापक गण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment