पुलिस अधीक्षक चंदौली ने चौकीदारों को वितरण की साइकिल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, April 10, 2026

पुलिस अधीक्षक चंदौली ने चौकीदारों को वितरण की साइकिल

 

चंदौली पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा पुलिस लाइन चंदौली में जनपद के समस्त थानों के चौकीदारों को साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चौकीदार ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं तथा सूचना संकलन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका रहती है। साइकिल वितरण से चौकीदारों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी एवं वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक सक्रियता के साथ भ्रमण कर सकेंगे, जिससे अपराध नियंत्रण एवं सूचना संप्रेषण में और अधिक प्रभावशीलता आएगी।कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक, वेदमणि मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad