अखिल भारतीय किसान सभा का मनाया गया 90 वां स्थापना दिवस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 11, 2026

अखिल भारतीय किसान सभा का मनाया गया 90 वां स्थापना दिवस

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।अखिल भारतीय किसान सभा के 90 वर्ष पूर्ण होने पर आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के खेवली चकरा पर गांव में मास्टर सागर प्रसाद सिंह के आवास पर किसान सभा के लोगों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया । स्थापना दिवस समारोह में वरिष्ठ किसान नेता लालमणि वर्मा ने कहा कि किसानों की दुर्दशा को देखकर स्वामी सहजानंद सरस्वती के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर के राजा हरि सिंह,पंडित जवाहर लाल नेहरू, बनारस से संपूर्णानंद आदि महान नेता की उपस्थिति में सन 1936 में दिल्ली में किसान सभा की स्थापना हुई थी। किसान सभा के निशान हसिया हथौड़ा पर पहला चुनाव नेहरू जी लड़े थे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संयुक्त मंत्री किसान सभा वाराणसी शिव शंकर शास्त्री ने कहा कि यह किसान सभा सन 1936 से आज तक किसानों के हक की लड़ाई लड़ती है उन्होंने सरकार से डीजल पेट्रोल बीज खाद कीटनाशक दवा किसानों को मुफ्त देने तथा नीलगायों से फसलों की सुरक्षा, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाई जाय, बनारस में जबरन भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाई जाय,मजदूरों के पक्ष में नया चार कोड बिल वापस लिया जाय इत्यादि विभिन्न मांग किया। स्थापना दिवस समारोह में प्रमुख रूप से छेदी लाल मास्टर, रमाशंकर दाढ़ी, कमला प्रसाद, बेचन लाल ,गौरी शंकर, श्याम नारायण, केशव, श्यामा प्रसाद, भोलई इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad