रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया। नगर पंचायत गंगापुर कार्यालय स्थित सभागार में शनिवार को चेयरमैन स्नेहलता सेठ के प्रतिनिधि सत्यम सेठ की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके दौरान द्वय मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा एवं रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल एवं पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह व जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह की उपस्थिति में उप जिलाधिकारी राजातालाब शांतुन कुमार सिंनसिनवार ने राज्यपाल द्वारा मनोनीत सभासद कमलेश गुप्ता, दिनेश शर्मा और अजय जायसवाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। जिसके दौरान मनोनीत तीनों सभासदों ने अपने पद की गरिमा को निष्ठा पूर्वक ईमानदारी के साथ निर्वहन करने हेतु भरोसा दिलाया। मुख्य अतिथि एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा तथा विधायक डॉ सुनील पटेल ने सभी नव नियुक्त सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि इन सभी नामित सभासदों से नगर पंचायत गंगापुर में पारदर्शिता के साथ विकास कार्य में तेजी आएगी। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का स्वागत चेयरमैन प्रतिनिधि सत्यम सेठ ने पुष्प गुच्छ के साथ अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विजय राजभर तथा धन्यवाद ज्ञापन अधिशासी अधिकारी नवनीत जायसवाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से राजेश जैन, संजय केसरी ,बब्बू सिंह, श्रीनाथ पटेल ,सुमित सिंह ,रजत सिंह, बंगाली गुप्ता, अरुण केसरी, लोकनाथ अग्रहरि, जयप्रकाश गुप्ता ,चरण दास गुप्ता, लालमन यादव ,रंजनी सिंह,सुबास गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता ,संतोष यादव ,धर्मेंद्र, सुरेश, रोशन इत्यादि लोग शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment