गेंहू की फसल में लगी आग,कई बिगहे का गेंहू खाक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 11, 2026

गेंहू की फसल में लगी आग,कई बिगहे का गेंहू खाक

चन्दौली, शहाबगंज क्षेत्र अन्तर्गत पालपुर और मनकपड़ा गांव के लगभग आधा दर्जन किसानों कि गेंहू की फसल शनिवार को अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण जलकर खाक हो गई।आग लगने के बाद ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू जरूर पाया गया लेकिन तब तक लगभग दस बिगहे कि गेंहू की फसल जल चुकी थी। हालांकि बाद में फायर सर्विस की गाड़ी भी पहुंची लेकिन अक्सर वही होता है जो यहां हुआ। पालपुर गांव के महेन्द्र,घुरहू खरवार, अरविंद,अशोक सहित अन्य लोगों को पहुंची क्षति को देखते हुए गांव के समाजसेवी शिव कुमार ने स्थानीय प्रशासन से जांच करा कर आवश्यक मुआवजे की मांग की है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad