चंदौली में टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा, चालक समेत दो गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 11, 2026

चंदौली में टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा, चालक समेत दो गिरफ्तार

 

रिपोर्ट -शमशेर चौधरी

चंदौली। जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा गांव में शनिवार शाम क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने टैंकर से डीजल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर की गई।

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया टैंकर अलीनगर डिपो से करीब 12 हजार लीटर डीजल लेकर मऊ की ओर जा रहा था। जांच में सामने आया कि टैंकर चालक खुद ही रास्ते में डीजल चोरी कराने में शामिल था। छापेमारी के दौरान मौके से डीजल निकालने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी टीम ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके। गौरतलब है कि इससे पहले 27 फरवरी को एडीजी जोन की टीम ने इसी तरह की कार्रवाई में आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। उस मामले में एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ था और करीब 1000 लीटर डीजल बरामद किया गया था। इसके बावजूद क्षेत्र में डीजल चोरी का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad