सूदखोरों के मकड़जाल से चंदौली पुलिस ने किया जागरूक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 11, 2026

सूदखोरों के मकड़जाल से चंदौली पुलिस ने किया जागरूक

 

रिपोर्ट -शमशेर चौधरी 

चंदौली जनपद में ब्याज दर ब्याज लेने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कड़ा रुख अपनाया है, जिसपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ पीडीडीयू अरुण कुमार सिंह शनिवार को नगर पालिका के सफाईकर्मियों संग मुगलसराय कोतवाली परिसर में मीटिंग की।  इस दौरान उन्होंने सफाईकर्मियों से कहा यदि आपने किसी से रूपये सूद पर लिए और मूलधन की राशि किसी भी तरह से अदा किए जाने के बाद आपको कोई सूदखोर परेशान करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी पीड़ित व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में आकर अपनी बात कह सकता है। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जायेगी। सीओ के आश्वासन के बाद कुछ लोगों ने उनसे व्यक्तित्व रूप से मिलकर अपनी बात रखी है। दरअसल जिले में सूदखोरों का तगड़ा मकड़जाल फैला है। इसमे अधिकतर सरकारी कर्मचारी फंसे हुए है। सूत्रों के अनुसार सूदखोरों के जाल में नगर पालिका के कई सफाईकर्मियों के अलावा रेलवे में ग्रुप डी के कर्मचारी भी फंसे हुए है। सूत्र बताते है कि 15 से 20 प्रतिशत पर सूदखोर रुपए इन कर्मचारियों को बांटते है और कई बार हाल ये हो जाता है कि ब्याज लेने के लिए सूदखोर सैलरी स्लिप पर इन्हें लोन भी दिलाकर अपने ब्याज की राशि वसूल लेते है। सूदखोरों पर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने काफी सख्ती करने का निर्णय किया है, इस पर शनिवार सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह नगर पालिका के सफाईकर्मियों संग मीटिंग कर उनसे अपील की कि यदि सूदखोर परेशान करे तो पुलिस को बताएं, पुलिस आपकी मदद ज़रूर करेगी। बताया जा रहा है कि सीओ की अपील के बाद दो तीन मामले सामने आए है,मीटिंग समाप्ति के बाद सीओ शिकायकर्ताओं से पूछताछ करने में जुटे रहे। 



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad