चकिया चन्दौली नगर में व्याप्त समस्याओं को लेकर जन संघर्ष समिति ने गांधी पार्क में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन कर तहसील में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। जन संघर्ष समिति के लोगों की मुख्य मांगे नगर में बढ़े हुए जलकर और गृहकर को वापस लेने सहित नगर पंचायत में फैली अव्यवस्थाओं और अधूरी योजनाएं, बिजली स्मार्ट मीटर, बिजली कटौती नगर में शौचालय सहित अन्य मांगें थी। बता दें कि 4 अप्रैल को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जन संघर्ष समिति ने गांधी पार्क में एक दिवसीय धरने का आयोजन किया और नगर पंचायत कार्यालय के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस मौके पर रामचंद्र प्रसाद जायसवाल, लालचंद सिंह एडवोकेट, राकेश मोदनवाल, सुभाष खरवार, अजय शेखर यादव,भरत बिन्द,विष्णु जायसवाल, शुभम जायसवाल, चंदन विश्वकर्मा, अमीना खातून सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment