चन्दौली शहाबगंज।थाना क्षेत्र के शेरपुर रसिया गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया,जब वन विभाग फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर कथित अतिक्रमणकृत वन भूमि से लोगों के कब्जे को जेसीबी से हटाने लगा। विभाग के इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वहां के वनवासियों का आरोप है कि विरोध करने पर वन विभाग के कर्मचारियों ने महिलाओं,बच्चों और युवाओं के साथ मारपीट की।इस दौरान कई लोग घायल भी हो गए।मौके पर पहुंचे भाकपा (माले) के जिला सचिव अनिल पासवान ने इस कार्रवाई को वन विभाग की तानाशाही करार देते हुए कड़ी निंदा की।उन्होंने कहा कि,महिलाओं और बच्चों के साथ इस तरह की बर्बरता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।यदि वन विभाग अपनी मनमानी पर अड़ा रहा तो भाकपा (माले) आंदोलन को और तेज करेगी।माले नेता ने बताया किस्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र ने हस्तक्षेप करते हुए आश्वासन दिया कि एक तय सीमा के भीतर ही वन विभाग कार्य करेगा और बस्ती को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रियंका सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैद रहीं और हालात पर नजर बनाए रखी।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment