गायत्री मंत्र से बड़ा मंत्र पूरे ब्रह्मांड में कोई नहीं- युगव्यास विद्याधर मिश्र - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 7, 2026

गायत्री मंत्र से बड़ा मंत्र पूरे ब्रह्मांड में कोई नहीं- युगव्यास विद्याधर मिश्र

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।गायत्री शक्तिपीठ नगवा के तत्वाधान में मोहन सराय चौराहे पर शाखा गायत्री परिवार मोहन सराय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्री पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन सोमवार को शाम को आयोजित प्रज्ञा पुराण कथा में युग ऋषि श्री राम शर्मा के संदेशवाहक  युग व्यास विद्याधर मिश्र ने गायत्री की महिमा के बारे में बताते हुए कहा कि गायत्री मंत्र से बड़ा मंत्र पूरे ब्रह्मांड में कोई भी नहीं है।उन्होंने पूर्णता की यात्रा के सूत्र बताते हुए कहा कि पहले अपने को जाने फिर मन को थामें और अहंकार से बचते हुए कर्मफल का स्वागत करें और अपने अंदर के देवत्व को जगाएं।साथ ही देवत्व को जगाने और पात्रता विकसिक करने के पांच सूत्र उपासना,साधना,आराधना, समयदान,अंशदान को अपने जीवन में नियमित उतारने पर बल दिया और नवयुग के संविधान का अट्ठारह सूत्रों से भी जनसमुदाय को जोड़ा।इस दौरान व्यासपीठ से गायत्री मंत्र को अनिवार्य रूप से अपने जीवन का अंग बनाने पर युगऋषि शिष्य ने विशेष बल दिया। कथा के दौरान रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ गायत्री परिवार के लोग कथा सुनकर भाव विभोर हो गए।प्रज्ञा पुराण कथा के पूर्व सुबह नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं बच्चों का नामकरण संस्कार, विद्यारंभ संस्कार,दीक्षा संस्कार व मंत्र लेखन प्रतियोगिता कराया गया। गायत्री मंत्र लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी बच्चों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समापन के दौरान भब्य दीप यज्ञ का आयोजन किया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान शक्तिपीठ नगवा सहित विभिन्न गायत्री शाखा से आये कार्यकर्ताओ तथा आयोजन में लगे कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। मोहनसराय गायत्री परिवार आयोजक मंडल के कल्याणी उर्फ दीक्षा तथा श्रुतिका जन्मदिन मनाया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पुष्प वर्षा कर विभिन्न शक्तिपीठ व शाखाओं से पधारे गायत्री परिवार के टोली की भावभीनी भव्य विदाई की गयी।श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर रोहित गुप्ता, अखिलेश प्रजापति,विद्या गुप्ता,शिव शंकर पाल, शीतला प्रसाद सिंह,उमरेश्वर पटेल ,बृजेश पटेल, विजय श्रीवास्तव कल्पनाथ, अरविंद श्रीवास्तव, बनारसी सहित विभिन्न शाखा से पधारे गायत्री परिवार के लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad