चंदौली जिले की इलिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान वनरसिया माइनर के पास से एक वांछित इनामियां अंतर्राज्यीय गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध असलहा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक मिस कारतूस 315 बोर,विवो कंपनी का एंड्राइड मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने स्थानीय थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 25/ 2026 धारा 3/25 (1b)(a) आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर चंदौली जिले के नौगढ़ थाने से ₹50000 एवं सोनभद्र जिले के रायपुर थाने से ₹25000 का इनाम घोषित था। पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध चंदौली जिले एवं सोनभद्र के विभिन्न थानों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट,गैंगस्टर एक्ट से संबंधित कुल 9 अभियोग पंजीकृत है। पुलिस पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि वह जनपद सोनभद्र क्षेत्र से गोवंशो को खरीद कर बिहार ले जाकर बिक्री करता है तथा तमंचा के बारे में बताया कि वह तमंचा मेरा है, गोवंश तस्करी में जान माल का खतरा रहता है जिस कारण अपनी सुरक्षा के लिए मैं इसे हमेशा अपने साथ लेकर चलता हूं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का नाम भगवान यादव निवासी ग्राम निरंजनपुर थाना चैनपुर जनपद भभुआ कैमूर बिहार बताया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष इलिया चंदन कुमार राय,उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल कल्लन यादव, हेड कांस्टेबल मनीष सिंह, हेड कांस्टेबल नारायण यादव ,कांस्टेबल अनिल यादव, कांस्टेबल अभिषेक यादव, कांस्टेबल बृजेश कुशवाहा शामिल थे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment