संयुक्त कृषि निदेशक ने किया फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का निरीक्षण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 8, 2026

संयुक्त कृषि निदेशक ने किया फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का निरीक्षण

 

 रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी राजातालाब।शासन के निर्देश पर कृषि विभाग की ओर से चलाये जा रहे 10 दिवसीय फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तीसरे दिन बुधवार को वाराणसी मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक (जेडीए) शैलेंद्र कुमार ने आराजीलाइन विकास खण्ड के जयापुर गांव पहुंचे जहां पंचायत भवन पर आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का निरीक्षण किया।जेडीए के साथ उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल व जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह भी थे। निरीक्षण के दौरान कैम्प में उपस्थित कृषि विभाग की तकनीकी सहायक पूनम प्रजापति ने जेडीए को बताया कि जयापुर गांव में 111 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करना अवशेष है, जिनमे कैम्प में उपस्थित 12 किसानों में 7 किसानों की खतौनी में आदेश के कारण शेष 5 किसानों की  फार्मर रजिस्ट्री कर दी गयी है।जेडीए ने कैम्प में उपस्थित कर्मचारियों से फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाने को कहा और उपस्थित किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से होने वाले लाभ से अवगत कराया।जेडीए संग कैम्प में पहुंचे जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने किसानों से कहा कि फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसानों की मुश्किलें बढ़ेंगी।उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान को सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं व धान बेंचने में तथा अनुदानित उर्वरक जैसे यूरिया डीएपी के क्रय करने में भी समस्या होगी और आने वाले समय में फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान धान व गेहूं क्रय केंद्रों पर नहीं बेच सकेंगे तथा अन्य योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकेंगे।उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने पर  किसानों की किसान सम्मान निधि की आगामी किस्तों में मिलने वाली धनराशि को रोका जा सकता है।उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने किसानों को समझाया कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों की डिजिटल पहचान है।उन्होंने कहा कि भविष्य में उर्वरकों की खरीद और उन पर मिलने वाली सब्सिडी के लिए यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बनेगा।साथ ही फार्मर रजिस्ट्री करानें के बाद सरकारी क्रय केंद्रों  पर अपनी फसल बेचने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी।कृषि यंत्रों पर अनुदान बीज वितरण और फसल बीमा का लाभ सीधे तौर पर किसानों को मिल सकेगा।इस दौरान जेडीए के निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी के साथ ही ग्राम प्रधान राजकुमार यादव,पूनम पाल,पंचायत सहायक श्वेता,जन सेवा केंद्र संचालक उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad