दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर,इलाज के दौरान दो की मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 30, 2026

दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर,इलाज के दौरान दो की मौत

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।अखरी गांव के सामने बीती रात एक अपाचे बाइक सवार अखरी बाईपास से डाफी की तरफ जा रहा था, जिसका नाम आलोक श्रीवास्तव पुत्र उमाकांत श्रीवास्तव निवासी खुरमावाद थाना चिनारी, जिला रोहतास उम्र करीब 27 वर्ष और दूसरा बाइक सवार राहुल उर्फ काजू पटेल पुत्र बीरेंद्र उर्फ लोटन पटेल निवासी अखरी थाना रोहनिया उम्र करीब 25 वर्ष बाइक अपाचे से पत्नी किरन देवी को वनपुरवा रमना अपनी ससुराल से डाफी में निजी हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराकर वापस अखरी  अपने घर आ रहा था। जैसे ही दोनों बाइक सवार अखरी के सामने सर्विस लेन पर पहुंचे तो दोनों की स्पीड ज्यादा होने के कारण बाइक आमने-सामने  से टकरा गईं और दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से ट्रामा सेन्टर मे भर्ती कराया गया,  इलाज के दौरान दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad