रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के भदवर पुलिस चौकी अंतर्गत एसएमएस स्कूल के पास नेशनल हाईवे रोड पर शनिवार को सुबह लगभग 10 बजे रोड पर आगे चल रही डंपर ने अचानक ब्रेक ले लिया उधर मऊ से बोल्डर खाली करके आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे ट्रक ड्राइवर रवि राजभर उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मदरा थाना जमालपुर जिला मिर्जापुर ट्रक की केबिन में फंसे होने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से मौके पर जे सी बी की मदद से ट्रक की केबिन से किसी तरह गंभीर हालत में ड्राइवर को बाहर निकालकर पुलिस और ग्रामीणों की मदद से 108 नंबर के एंबुलेंस से बी एच यू के ट्रामा सेंटर इलाज हेतु भेंजा गया। जबकि ट्रक का खलासी विजय कुमार निवासी ग्राम मदरा थाना जमालपुर जिला मिर्जापुर आंशिक रूप से घायल हो गया जिसका इलाज कराया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू रूप से बहाल कराया।

No comments:
Post a Comment