सीडीओ ने जताई नाराजगी, निर्माण कार्य पूर्ण कर नहर में पानी खोलने के निर्देश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 12, 2026

सीडीओ ने जताई नाराजगी, निर्माण कार्य पूर्ण कर नहर में पानी खोलने के निर्देश

चन्दौली मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आर. जगत साई ने मूसा खाड़ बांध प्रखंड में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की और गुणवत्तापूर्ण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता रविशंकर मिश्रा, सहायक अभियंता अनुराग सिंह और रामचंद्र सिंह, तथा जूनियर इंजीनियर इंद्र बहादुर सिंह यादव, प्रदीप कुमार और राजेश सिंह सहित मूसा खाड़ बांध प्रखंड के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

भूपौली मुख्य नहर के किमी 0.280 से किमी 6.030 और किमी 6.506 से किमी 7.940 के बीच सी.सी. लाइनिंग का कार्य मौके पर बंद पाया गया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि नहर के बेड की लाइनिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन ढलान पर लाइनिंग का काम शेष है और यह कार्य पिछले दो महीने से रुका हुआ है।

सीडीओ ने अधिशासी अभियंता और ठेकेदार को कड़े निर्देश दिए कि तत्काल कार्य शुरू करें। उन्होंने कहा कि समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण शत-प्रतिशत कार्य पूरा किया जाए। मूसा खाड़ बांध प्रखंड के अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदार अगले दिन से संयुक्त रूप से प्रतिदिन सर्वेक्षण/निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे।जनपद चंदौली में बढ़वल राजवाहा के किमी 0.000 से किमी 17.000 तक नहर के आंतरिक और बाहरी भागों में मिट्टी व पक्के कार्यों की बहाली तथा नहरी भूमि के सीमांकन परियोजना में भी कार्य की गति धीमी पाई गई। अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया कि कार्य को गुणवत्तापूर्वक और समय से पूर्ण करें। किसानों के हित में सभी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए नहर का पानी जल्द से जल्द खोला जाए।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad