10 अगस्त की तैयारी के लिए संयुक्त संगठनों ने बनाई रणनीति - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 16, 2026

10 अगस्त की तैयारी के लिए संयुक्त संगठनों ने बनाई रणनीति

चकिया चन्दौली स्थानीय सहदुल्लापुर कैंप कार्यालय पर  उत्तर प्रदेश किसान सभा सी आई टी यू खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन, महिला समिति, लाल झंडा पत्थर खदान मजदूर यूनियन के संगठनों की संयुक्त बैठक गुरुवार को हुई। जिसमें आगामी 10 अगस्त को किसान मज़दूरों के संगठनों द्वारा देशव्यापी जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक के दौरान कहा गया कि वर्तमान सरकार किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं के अधिकारों को समाप्त कर रही है। उनकी रोजी-रोटी छीनी जा रही है।सरकार पूंजी परस्त नीतियों के चलते पूंजीपतियों  के लिए रात दिन काम कर रही है और उनके लिए नीतियां बना रही है। इन सबके खिलाफ 10 अगस्त 26 को देशव्यापी जेल भरने का आवाह्न किया गया है, जिसमें चकिया में हजारों की संख्या में किसान मजदूर महिला सरकार की नीतियों के विरोध में जेल भरेंगे।बैठक के दौरान कहा गया कि इस आन्दोलन के जरिए मुख्य रूप से मांग है कि जबरिया और अन्यायपूर्ण तरह से किसानों की भूमि हड़पना बंद हो, 2013 का भूमि अधिग्रहण कानून लागू करें, किसानों के फसलों का डेढ़ गुना दाम मिलना चाहिए, पुरानी पेंशन बहाल करें, मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड वापस हो,मनरेगा कानून बहाल हो, 200 दिन काम, ₹700 मजदूरी मिले, विधवा वृद्धा विकलांग पेंशन ₹5000 महिना हो, वन अधिकार कानून लागू हो, वन भूमि सेलिंग से निकली भूमि बंजर परती भूमि पर बसे लोगों पर बुलडोजर चलाना बंद हो, सभी बेरोजगारों को रोजगारी भत्ता मिले या बेकारी भत्ता दिया जाए, परीक्षा पेपर लीक रोकने का कारगर इंतजाम हो, निजी परीक्षा एजेंसी एन टी ए को रद्द किया जाए, बिजली का निजीकरण व स्मार्ट मीटर लगाना बंद हो, बकाया बिल माफ हो,300 यूनिट बिजली फ्री हो, खाद बीज पर फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त हो, पर्याप्त मात्रा में खाद मंगाई जाये, वृक्षविहीन  पहाड़ियों को पत्थर खनन की मंजूरी मिले, सभी विभागों में ब्याज भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए, डीजल पेट्रोल गैस आदि के मूल्य वृद्धि व महंगाई पर रोक लगाई जाए, सिंचाई का साधन बंधी बंधियों नहरों माइनरों की मरम्मत कर टेल तक पानी पहुंचाया जाए। आदि सवालों को लेकर 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता मिठाई लाल ने किया तथा संचालन जिला मंत्री लालचंद एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम की तैयारी और रणनीति के लिए गांव-गांव जनसंपर्क कर पर्चा वितरण, सभाएं,मीटिंग करने का निर्णय लिया गया।बैठक में शंभू नाथ सिंह, राजेंद्र यादव, महानंद राजभर, लालमनि विश्वकर्मा, परमानंद सिंह, रघुनाथ विश्वकर्मा, गुलाबचंद, रामप्यारे यादव, नंदलाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ हीरालाल यादव की मौजूदगी में किया गया जो पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad