चन्दौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस उच्चाधिकारियों के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर गगनराज सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर 13 जुलाई को भारत पेट्रोलियम मेन गेट से करीब 500 मीटर पहले बहद ग्राम सरेसर से चेकिंग के दौरान एक ट्रक नम्बर UP65BT3990 को रोककर चेक किया गया तो ट्रक वाहन के डाला से 23 बोरी प्रत्येक बोरी में 05 पेटी, कुल 115 पेटी, प्रत्येक पेटी में 45 टेट्रा पैक ब्लू लाइम देशी शराब प्रत्येक टेट्रा पैक की मात्रा 200 ML कुल मात्रा 1035 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार चालक की पहचान राकेश कुमार पुत्र रामेश्वर शाह निवासी ग्राम सोनहर थाना शिवसागर जनपद रोहतास बिहार उम्र करीब 28 वर्ष के रुप में हुई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 445/2026 धारा 60/63 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वाहन स्वामी द्वारा यह शराब वाराणसी से ट्रक मे लोड करवाकर ट्रक मुझे दे दी जाती है जिसे मैं बिहार ले जाकर वाहन स्वामी द्वारा बताये गये पते पर ले जाकर छोड़ देता हूँ, जिससे हम लोगों को अच्छा मुनाफा प्राप्त होता है। आज भी मै ट्रक वाहन से वाराणसी से शराब लेकर बिहार जा रहा था रिंग रोड पर पचपेड़वा के पास बोल्डर लगे होने के कारण आज इस रास्ते से जा रहा था कि पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर जनपद चन्दौली,उ0नि0 पंकज कुमार सिंह चौकी प्रभारी ताराजीवनपुर थाना अलीनगर,उ0नि0 धुरेन्द्र प्रसाद थाना अलीनगर,हे0का0 राकेश कुमार मौर्या थाना अलीनगर,का0 राहुल सिंह थाना अलीनगर औररि0का0 विपिन कुमार गुप्ता थाना अलीनगर जनपद चन्दौली शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment