रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनसराय चौराहे के पास मंगलवार की बीती रात में हाईवे के किनारे वाराणसी से प्रयागराज जाने वाली मुख्य सड़क पर बारिश के दौरान नीम का पेड़ गिर गया ।इस दौरान राहगीर बाल बाल बच गए और कोई भी जनमानस की क्षति नहीं हुई।उक्त नीम के पेड़ के नीचे बगल के दुकानदार ठेले पर दुकान लगाते थे लेकिन रात की वजह से दुकान बंद थी, पेड़ गिरने से ठेला खुमचा भी क्षतिग्रस्त हो गये।

No comments:
Post a Comment