रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास की कड़ी को गति प्रदान करते हुए रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने गुरुवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के सगहट गांव स्थित कालोनी में 12 लाख 35 हजार रुपये की लागत से 175 मीटर लंबी निर्मित इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण किया। यह कार्य राणा विजय सिंह के घर के पास से सामने मार्ग तक कराया गया है। जिसके दौरान कॉलोनी वासियों ने रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल का जोरदार स्वागत किया। विधायक डॉ. सुनील पटेल ने क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की निरंतरता का भरोसा दिलाया।विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि रोहनिया विधानसभा के हर गांव और हर गली को बेहतर बनाना हमारा संकल्प है। सगहट गांव के कॉलोनी में हुआ यह इंटरलॉकिंग कार्य उसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण पहल है। हमारी सरकार और संगठन आमजन की सुविधा के लिए लगातार प्रयासरत हैं। सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं हर घर तक पहुंचे, इसके लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव एवं विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि अजीत पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश देवराज पटेल, जोन अध्यक्ष दिनेश पटेल, आदर्श पटेल, जिला महासचिव राजकुमार कश्यप, भुल्लन पटेल, कल्लू प्रजापति, पारस पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment