सम्पूर्ण समाधान दिवस में 260 शिकायतें मिली,सिर्फ 12 का हुआ निस्तारण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 18, 2026

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 260 शिकायतें मिली,सिर्फ 12 का हुआ निस्तारण

   

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब। उप जिलाधिकारी राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार तथा तहसीलदार ने राजातालाब तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को क्षेत्र से आए हुए लोगों का बिजली,पेयजल, सड़क,नाली,पेंशन, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और राजस्व विवाद सहित विभिन्न शिकायत सुनी।समाधान दिवस में कुल 260 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें सिर्फ 12 शिकायत पत्रों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।संपूर्ण समाधान दिवस में महमदपुर के मोहम्मद गुलाम रसूल ने अवैध कब्जा की शिकायत की, छोटी खजुरी निवासी सतनारायण यादव ने गांव के विपक्षी द्वारा सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जा करने की शिकायत,अदमापुर निवासी रामनरेश ने पानी टंकी से घर तक जलापूर्ति न होने की शिकायत की, छोटी खजुरी के सत्यनारायण ने सड़क पर अवैध अतिक्रमण कर वॉशरूम बनाए जाने पर कार्रवाई की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसीलदार संत विजय सिंह, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ,एसडीओ मुकेश यादव,भरण पोषण अधिकारी विनोद विश्वकर्मा सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad